सहरसा, फरवरी 10 -- पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा बिंद टोली में सोमवार सुबह दो दिनों से बंधक बनाए गए टेम्पो चालक को छुड़ाने गई पुलिस टीम की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। हमले में थानाध्यक्ष शशिकुमार, पुअनि राजकिशोर प्रसाद, पुअनि नंदन कुमार, महिला कांस्टेबल रूपम कुमारी सहित बंधक बनाए गए टेम्पो चालक विकास कुमार व एक ग्रामीण रंजीत शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतरघट में भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ बबीता कुमारी ने थानाध्यक्ष शशिकुमार और चालक विकास कुमार को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस की पिटाई की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मधेपुरा-अटलखा मुख्य मार्ग को बिंद टोली के समीप जाम कर दिया। हाथों में लाठी-डं...