नोएडा, फरवरी 15 -- नोएडा के सेक्टर-49 थानाक्षेत्र में कई जगहों पर अवैध गतिविधि होने की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर वेश्यावृति का पर्दाफाश किया। कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 17 महिलाओं को पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सेक्टर-48 थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देह व्यापार कराने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। स्पा सेंटर के संचालकों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस और एंटी ह्iयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को शुक्रवार रात को सेक्टर-50 स्थित आयुर्वेद वैला स्पा सेंटर, आर्गेनिक स्पा सेंटर और सेक्टर-51 स्थित स्पा ड्रीम स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तीन...