कन्नौज, जनवरी 29 -- तालग्राम, संवाददाता। विश्व शांति, आपसी सद्भाव और मानव एकता का संदेश लेकर थाईलैंड से आए बौद्ध भिक्षुओं का दल भारत भ्रमण पर है। करीब 50 से अधिक बौद्ध भिक्षुओं का यह काफिला बोधगया से पदयात्रा करते हुए तालग्राम पहुंचा। नगर क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भिक्षुओं का आत्मीय स्वागत किया। बौद्ध भिक्षुओं ने बताया कि वे थाईलैंड से भारत आए हैं और पदयात्रा के माध्यम से विश्व को शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए तथा आपसी सद्भाव और एकता बनी रहनी चाहिए। मानवता का धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ यह यात्रा की जा रही है। भिक्षुओं ने बताया कि उनकी यह पदयात्रा बोधगया से प्रारंभ होकर नेपाल स्थित भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.