लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पलिया के परिसर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाईलैंड देश से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई वाहिनी कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी द्वारा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जवान भी मौजूद रहे। कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक अमूल्य हैं। ये न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन को स्वच्छ वायु, छाया तथा जैव विविधता प्रदान करते हैं। उन्होंने पौधारोपण को एक सामाजिक उत्तरदायित्व बताया और सभी को प्रकृति के संरक्षण के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान थाईलैंड से लाए गए विभिन्न प्रजातियों के सजावटी व औषधीय पौधों को वाहिनी परिसर में रोपा गया।

हिंदी ...