कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। एक्सिस कॉलेजेस के छात्र-छात्राएं अब थाईलैंड के विशेषज्ञों के साथ शोध व नवाचार करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को एक्सिस कॉलेजेस और थाईलैंड के बैंकाक स्थित क्रिर्क यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया है। वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में एक्सिस कॉलेजेस की ओर से निदेशक इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. अंकुर जौहरी और क्रिर्क यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेसिडेंट-इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. जारन मलुलीम ने समझौते पर हस्ताक्षर किया। डॉ. अंकुर ने बताया कि इस समझौते के तहत संयुक्त शोध एवं प्रकाशन के साथ छात्र व फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार, कार्यशाला, अकादमिक नवाचार आदि को बढ़ावा मिलेगा। एक्सिस कॉलेजेस में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं विदेश जाकर क्रिर्क यूनिवर्सिटी में चल रहे शोध व नवाचार को देखने, समझने और उनके साथ काम करने का अवसर...