नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- थाईलैंड और कंबोडिया के सीमा विवाद को सुलझाने के लिए चीन मध्यस्थता की भूमिका को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है और इसी कड़ी में दोनों प्रतिद्वंद्वी देशों के शीर्ष राजनयिकों ने रविवार को बीजिंग में दो दिवसीय बातचीत शुरू की। थाईलैंड और कंबोडिया के शीर्ष राजनयिको की यह बातचीत नए युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद शुरू हुई है। शनिवार को हस्ताक्षरित युद्धविराम समझौते में दोनों देशों की विवादित सीमा पर हफ्तों से जारी लड़ाई को रोकने का आह्वान किया गया है। इस संघर्ष में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं और दोनों देशों में पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ और कंबोडिया के विदेश मंत्री प्राक सोखोन चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में अपने चीनी समकक्ष वांग यी की मध्यस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.