नई दिल्ली, जुलाई 25 -- Thailand Cambodia Conflict: दक्षिण-पूर्व एशिया के दो देशों थाइलैंड और कंबोडिया के बीच गुरुवार को शुरु हुआ संघर्ष और भड़क गया है। एक दिन पहले दोनों ओर से छोटे हथियारों, तोप और रॉकेट से हमले किए गए थे लेकिन शुक्रवार को इस जंग ने गंभीर रूप ले लिया, जब थाईलैंड ने कंबोडिया पर हवाई हमले किए। दोनों देशों के बीच झड़प में अब तक कम से कम 14 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर आम नागरिक हैं। इस बीच, तीसरे पड़ोसी देश चीन की इस जंग में एंट्री हो गई है। हालांकि, चीन की यह एंट्री जंग को भड़काने नहीं बल्कि उसे शांत कराने के मकसद से हुई है। चीन दोनों ही देशों का पड़ोसी और खासमखास व्यापारिक साझेदार रहा है। संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत ने थाइलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष में कमी लाने का आह्वान किया है और इस बात की पुष्टि की है कि गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.