भागलपुर, जुलाई 31 -- अररिया, वरीय संवाददाता खेल भवन मुजफ्फरपुर में संपन्न थांग-टा मार्शल में केन्द्रीय विद्यालय अररिया के बच्चों का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। खास बात ये कि इस विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं ने पदक जीते। सब जूनियर बालिका वर्ग में अप्रीता पांडेय 25 केजी वर्ग में कांस्य पदक जीती। जियाना परवीन - 29 केजी में स्वर्ण पदक जीती। अनाया आनंद 32 केजी में स्वर्ण पदक जीती। आंचल कुमारी 41 केजी में रजत पदक जीती तो वहीं मुमताहा मजहर ने 45 केजी में स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। सब जूनियर बालक वर्ग में ओम पांडेय 29 केजी में स्वर्ण पदक जीता तो समर्थ आनंद 45 केजी में स्वर्ण पदक हासिल किया। रौनक कुमार ने भी 49 केजी में स्वर्ण पदक जीता। अब्दुल अहद 53 केजी में कांस्य पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग में फिजा खान - 48 केजी में स्वर्ण...