पिथौरागढ़, अगस्त 3 -- पिथौरागढ़। जनपद मुख्यालय सहित नगर के अन्य क्षेत्रों में रोजाना नियमित अंतराल में हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। रविवार सुबह थल-मुनस्यारी सड़क के रातीगाढ़ व हररिया के पास पहाड़ी से मलवा आने से आवाजाही ठप रही। जिस कारण थल-मुनस्यारी को आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सूचना मिलने के बाद विभाग ने जेसीबी मशीन भेजकर कुछ घंटों बाद आवाजाही को सुचारू कर दिया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.