रुद्रपुर, मार्च 4 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में स्टाफ स्पोटर्स क्लब के तत्वावधान में 26वीं स्टाफ एथलेटिक प्रतियेागिता का शुभारंभ स्टीवेंशन स्टेडियम में कुलसचिव डा़ दीपा विनय द्वारा झंडारोहण के साथ किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने दमखम दिखाया। एथलेटिक प्रतियोगिता के पहले दिन की रस्साकसी की प्रतियेागिता के महिला वर्ग में प्रशासनिक भवन ने प्रौद्योगिक महाविद्यालय तथा कृषि महाविद्यालय को हरा दिया। जबकि 100 मीटर की दौड़ के महिला वर्ग के 30 वर्ष से कम आयु वर्ग में सरोज चौहान ने पहला, 35 से अधिक आयुवर्ग में डॉ. रितिका भट्ट ने पहला तथा 40 से अधिक आयु वर्ग में नीता पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि पुरुष वर्ग के 30 वर्ष से नीचे पवन जोशो को पहला, 30 वर्ष से अधिक में नीतीश रावत को पहला, 35 से अधिक आयु में संदीप रमोला को पहला स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.