महाराजगंज, दिसम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 के तहत वाराणसी में आयोजित थर्ड उसकाई कप में महराजगंज जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज भैंसा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल द्वारा प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान कर सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। टीम कोच ब्लैक बेल्ट राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि 6 व 7 दिसंबर को आयोजित इस चैंपियनशिप में विद्यालय के कुल 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आराधना चौधरी, उद्देश्य मिश्र और सुफियान शेख ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, जबकि...