रुद्रपुर, दिसम्बर 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के अवसर पर रुद्रपुर में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। नैनीताल की ओर बढ़ने वाले वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 31 दिसंबर से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि दिल्ली और हरियाणा से आने वाले वाहन हल्द्वानी मोड़-टांडा तिराहा से डायवर्ट होकर नगला बाईपास होते हुए नैनीताल भेजे जाएंगे। कैंची धाम जाने वाले यात्रियों को काठगोदाम-टांडा तिराहा-पननगर-नगला मार्ग से भेजा जाएगा। खटीमा और पीलीभीत से आने वाले वाहन महाराणा प्रताप चौक, सितारगंज होकर चोरगलिया मार्ग से नैनीताल जाएंगे। हरिद्वार, बिजनौर और मुरादाबाद से आने वाले वाहन बाजपुर-बरहैनी-कालाढूंगी मार्ग से भेजे जाएंगे। 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.