हरिद्वार, सितम्बर 28 -- निर्मल संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे ने थराली आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी। पूर्व में चमोली के थराली में बादल फटने से बहुत तबाही हुई थी। जिसमें कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। पीड़ितों के लिए गुरुद्वारे की ओर से राहत सामग्री भेजने के दौरान संत जगजीत सिंह शास्त्री ने बताया कि थराली आपदा में लोगों का बहुत नुकसान हुआ। ऐसे में उनकी मदद करना सभी का कर्तव्य हैं। राहत सामग्री में चावल, दाल, आटा, चीनी, साबुन, तेल, चायपत्ती, कम्बल, बिस्तर, फोल्डिंग चारपाई आदि दिया जा रहा है। आपदा में बहुत अधिक जानमाल का नुकसान हुआ है। घर, मकान, दुकान सब बह गया जिसके कारण लोगों के आगे संकट खड़ा हो गया। आपदा पीड़ितों की मदद सरकार भी अपने स्तर पर कर रही हैं। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.