प्रयागराज, सितम्बर 8 -- थरवई इलाके के डीघी और इस्माइलगंज में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हैं। सभी का आसपास के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सोरांव सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांव डीघी, इस्माइलगंज में दो दिन के अंदर करीब दो दर्जन लोग उल्टी-दस्त से पीड़िता हो गए। इससे गांव में दहशत का माहौल हो गया है। 14 वर्षीय जानवी गिरि पुत्री उमेश गिरि, 35 वर्षीय मनोरमा गिरि पत्नी उमेश गिरि, 54 वर्षीय आशा देवी पत्नी राम प्रसाद, 65 वर्षीय विमला देवी पत्नी गिरीश चंद्र, आदित्य दास पुत्र विवेकानंद शर्मा, माधुरी शर्मा पत्नी अवधेश शर्मा, संदीप शर्मा पुत्र राम कैलाश, सूरज कुमार पुत्र विजय पासी, रामदेई, पत्नी रामकिशन, कुंवर सिंह पुत्र भारत सिंह, 35 वर्षीय माधुरी सिंह, 11 वर्षीय महिमा पुत्री महेंद्र गुप्ता, मोहम्मद लाल प...