मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तापमान में रविवार को भले ही किसी तरह का बदलाव नहीं आया, लेकिन पछुआ हवा की गति में कमी आने से कनकनी का असर कम हुआ। इससे अपेक्षाकृत ठंड का अहसास कम हुआ। सोमवार को दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक के सुधार की उम्मीद जताई गई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल जिले के मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। बुधवार से तापमान में अधिक सुधार दिखने का अनुमान है। उन्होंने अगले दो दिन तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार हैं। इस बीच 24 घंटों में अधिकतम तापमान और और न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं हुआ। पूर्व की भांति अधिकतम तापमान सामान्य स्तर यानि की 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ...