विकासनगर, जुलाई 15 -- हरिपुर खेड़ा स्थित थपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरु हुई यात्रा नगर की चतुर्दिक परिक्रमा कर कथा स्थल पर समाप्त हुई। कथा व्यास ने कलश जल से व्यासपीठ को अभिसिंचित कर शिव महापुराण का शुभारंभ किया। कथाव्यास आचार्य श्याम सुंदर ने शिव भजनों से शुरुआत की, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से प्रभु का भजन करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। बताया कि पुण्य प्रबल होता है तो शिव महापुराण की कथा होती है। बीज भूमि में डालने पर अंकुरित होगा, यह सत्य है। संत का काम परमात्मा के मंदिर तक पहुंचाना है। दुख में कर्म ही साथ देता है। विपरीत परिस्थितियों में कर्म ही साथ देता है। शिव को एक लोटा जल चढ़ा रहे हो तो कल्याण अवश्य होगा। जहां शिव महापुराण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.