छपरा, मार्च 23 -- शहर के प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को किया मंत्रमुग्ध छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार दिवस के अवसर पर शहर के प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से लोगों को मंत्र- मुग्ध कर दिया। लोग गीत-संगीत की दुनिया में गोता लगाते रहे। बीच- बीच में तालियों के माध्यम से कलाकारों का उत्साहवर्धन भी कर रहे थे। बच्चों ने बिहार के लोक परम्परा पर समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने जय बिहार गीत की आकर्षक प्रस्तुति की तो पूरा प्रेक्षागृह तालियों से गूंज उठा। लक्ष्मी कुमारी ने एही थईया मोतिया हेराई गइले (चैती) वसिया जी बहिनिया हमार हो राम लगीहे पहुनवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.