शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- शाहजहांपुर। स्वर्गीय सूरजक्रांति मेमोरियल क्रिकेट लीग में आज थंडरबोल्ट ने मांडले को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडरबोल्ट ने 30 ओवरों में 196 रन बनाए। टीम के कफील ने 37, बारिश ने 28 और तारीक ने 25 रन बनाए। मांडले की ओर से रूपेश ने दो विकेट लिए। जवाब में मांडले की टीम 114 रन पर ही आउट हो गई। थंडरबोल्ट की ओर से शारिक ने चार विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए शारिक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अंपायर अभय सिंह गुर्जर और अनुज यादव रहे। स्कोरिंग मयंक ने की और कमेंटेटर पंकज छापू ने मैच का लाइव कमेंट्री किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...