मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई और मामले की गुणवत्ता पूर्ण जांच से पीड़ित को समय पर न्याय मिलेगा। लंबे समय तक केस को लटकाए रखने से ना केवल न्याय प्रभावित होता है, बल्कि मामले की जांच में साक्ष्य भी मिलना कठिन हो जाता है। इसलिए आईओ समय पर कार्रवाई करे और उसके आलोक में जांच कर केस डायरी निष्पादित करे तो अपराधियों पर लगाम लगेगा। यह बातें रविवार को सिटी एसपी कोटा किरण ने शहरी इलाके के सभी आईओ को संबोधित करते हुए कहीं। सिटी एसपी ने लंबित मामलों में कार्रवाई में तेजी लाने के लिए शहरी इलाके के सभी आईओ को अपने कार्यालय में तलब किया। कार्यालय कक्ष में शहरी क्षेत्रों के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठकर मामलों की समीक्षा की। इस दौरान लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सहित विभ...