गोरखपुर, जनवरी 16 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जंगल कौड़िया विकास खंड की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर पचवारा खास में ग्राम प्रधान के अधिकार बहाल होने के बावजूद चार्ज नहीं सौंपे जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने थाना पीपीगंज में तहरीर देकर पूर्व में गठित त्रि-सदस्यीय समिति के सदस्यों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, जिलाधिकारी के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने 4 दिसंबर 2025 को ग्राम प्रधान राजेश कुमार के समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिए थे। इसके बावजूद पूर्व में गठित त्रि-सदस्यीय समिति के सदस्य अब तक पंचायत भवन का ताला नहीं खोल रहे हैं और न ही सरकारी अभिलेख व चाबियां प्रधान को सौंपी गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस संबंध में ग्राम सचिव अंकुर दुबे द्वारा 12 जनवरी 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.