जौनपुर, फरवरी 20 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) दिनांक 19 फरवरी के तहत पूर्व जारी छह जनवरी की अधिसूचना में संशोधन करते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी समय-सारणी के अनुसार सात जनवरी से 16 मार्च तक दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी कार्यालय में जमा की जाएंगी तथा संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन और निस्तारण होगा। इसके बाद 21 फरवरी से 16 मार्च तक पूरक सूचियों के कम्प्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हें मूल सूची में समाहित करने तथा आवश्यकतानुसार मतदान केन्द्रों और स्थलों के निर्धारण की प्रक्रिया चलेगी। 17 मार्च से 13 अप्र...