एटा, अगस्त 19 -- जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का आयोग से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार वृहद् पुनरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया है। मंगलवार से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। वह हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करेंगे, जिसमें एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय सत्य प्रकाश ने बताया कि 23 से 29 सितम्बर तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की बीएलओ घर-घर जाकर जॉच की जाएगी। 30 सितंबर से 06 अक्तूबर तक निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा की जाएगी। इसके बाद 5 दिसंबर को अनन्तिम मतदाता सूची के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.