हापुड़, फरवरी 19 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल काफी समय पहले बज गया था। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीएम अभिषेक पांडेय ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की समय सारिणी जारी कर दी थी। लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने दो बार समय सारणी को संशोधित कर दिया था। 18 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होना था, लेकिन अब आयोग ने पुन: संशोधन किया है। अब 15 अप्रैल को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने काफी समय पहले समय सारणी जारी की थी। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि 20 दिसंबर तक तैयार करनी थी, जिसका कार्य अधिकांश रूप से पूरा कर लिया गया था। उन्हें मूल सूची में यथा...