गंगापार, सितम्बर 23 -- कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर भाजपा करछना ब्लॉक की बैठक सावित्री देवी महाविद्यालय, सोनाई में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला रहे। करछना ब्लॉक संयोजक राम लालक सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राजमणि पासवान, मंडल अध्यक्ष करछना सुखराज सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष भंडेवरा रमेश्वर प्रसाद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष भीरपुर बृजेश निषाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...