गंगापार, जनवरी 22 -- हिन्दू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व बहुत खास माना जाता है। शिक्षा, ज्ञान और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना का पावन पर्व वसंत पंचमी 23 जनवरी को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन से ऋतु परिवर्तन की शुरुआत भी मानी जाती है और प्रकृति में वसंत के आगमन का उल्लास दिखाई देता है।इस दिन को अबूझ मुहूतों में से एक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के विशेषज्ञ पं ध्रुव कुमार शास्त्री के अनुसार, बसंत पंचमी पर ग्रहों के अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन मकर राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल एक साथ गोचर करेंगे, जिससे कई राजयोग उत्पन्न होंगे। चंद्रमा मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे, दोनों मिलकर गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। इस दिन रवियोग का संयोग भी बन रहा है, जो इसे और भी खास बना देता है। ब...