सहारनपुर, जनवरी 6 -- देवबंद की त्रिवेणी शुगर मिल ने नववर्ष पर किसानों का दो जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का समस्त भुगतान सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों के खातों में भेज दिया। उक्त जानकारी देते हुए शुगर यूनिट के उपाध्यक्ष पुष्पकर मिश्र ने बताया कि किसानों द्वारा मिल को दो जनवरी तक आपूर्ति किए गए गन्ने का समस्त भुगतान उनके बैंक खातों में भिजवा दिया गया है। मिश्र ने क्षेत्र के किसानों से मिल को ही गन्ना आपूर्ति करने का आह्वान करते हुए कहा कि मिल द्वारा निर्बाध रुप से गन्ने का भुगतान किया जा रहा हैं। इसलिए किसान अपना समस्त गन्ना जड़ रहित, अगोला रहित एवं ताजा गन्ना ही मिल को आपूर्ति करें। जिससे आगामी वर्षो में भी उनके द्वारा निर्बाध रुप से गन्ना आपूर्ति बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...