कुशीनगर, दिसम्बर 25 -- कुशीनगर। गन्ना मूल्य भुगतान में हमेशा आगे रहने वाली रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल ने अब तक कुल करीब 69 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में भेज चुकी है। चीनी मिल ने 10 दिसम्बर तक पेराई किए गए गन्ने का भुगतान 23.30 करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेज दिया है। त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने बताया कि चीनी मिल ने 23 दिसम्बर तक कुल 24.67 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है। इसके सापेक्ष चीनी मिल ने 10 दिसम्बर तक कुल 68 .66 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। मिल और किसान एक दूसरे के पूरक हैं। हमारी सोच है कि किसानों को उनके गन्ने का मूल्य सरकार द्वारा निर्धारित समय से पूर्व ही भेज दिया जाये। विगत कई वर्षों से इस प्रयास में सफल रहे हैं। बताया कि वर्तमान पेराई सत्र के दौरान 01 दिसंब...