नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। त्रिवेणी कला संगम के श्रीधरणी गैलरी में कोलकाता स्थित मूर्तिकार पिंटू सिकदर की एकल प्रदर्शनी परसेप्शन अनफोल्ड का गुरुवार से शुभारंभ होगा। प्रदर्शनी 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रहेगी। मूर्तिकला में प्रशिक्षित पिंटू सिकदर कोलकाता के सामूहिक कला स्थल चंदर हाट के सदस्य हैं। उनकी रचनाएं सार्वजनिक स्थानों से गहरा जुड़ाव दर्शाती हैं, जो दर्शकों को पारंपरिक दृष्टिकोण को चुनौती देने वाला अनोखा अनुभव प्रदान करती हैं। उनकी मूर्तियां औद्योगीकरण एवं शहरीकरण पर चिंतन करती हैं, साथ ही ग्लोबल वॉर्मिंग, प्रदूषण, समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों, सामाजिक-सांस्कृतिक असंतुलन तथा आधुनिक समाज की अन्य कुरीतियों को इंगित करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.