नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली। त्रिवेणी कला संगम में 28 फरवरी से 2 मार्च तक टेराकोटा स्प्रिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। रोजाना सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होने वाले उत्सव में देशभर के कारीगर अपनी हस्तनिर्मित मिट्टी की कलाकृतियां और पारंपरिक पॉटरी प्रदर्शित करेंगे। आगंतुकों को न सिर्फ खूबसूरत टेराकोटा वस्तुएं देखने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे उन कलाकारों से भी मिल सकेंगे जो आधुनिक दौर की चुनौतियों के बीच इस प्राचीन कला को जीवित रखे हुए हैं। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन त्रिवेणी कला संगम की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.