नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। त्रिवेणी कला संगम में इंडिया आर्ट फेयर का यंग कलेक्टर्स प्रोग्राम (वाईसीपी) प्रदर्शनी और इंटरएक्टिव आर्ट परफॉर्मेंस के साथ आयोजित किया जा रहा है। 31 जनवरी से शुरू हुआ यह आयोजन 8 फरवरी तक चलेगा। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत अलग-अलग कला गतिविधियां हो रही हैं। यहां युवा और स्थापित कलाकारों की कलाकृतियां देखने का मौका मिल रहा है, साथ ही लाइव परफॉर्मेंस दर्शकों को कला से सीधे जुड़ने का अवसर दे रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह पहल लोगों को समकालीन कला के करीब लाने की कोशिश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...