नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। राजधानी में 22 फरवरी की शाम संगीत प्रेमियों के नाम रहेगी। त्रिवेणी कला संगम के ऑडिटोरियम में शाम 5:30 बजे से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को समर्पित विशेष कार्यक्रम उत्सव 2026 आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन एसएमआईपीएसी ट्रस्ट की ओर से आर्ट पटियाला और आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ विदुषी शन्नो खुराना को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद सरोद वादन अबीर हुसैन, गायन प्रस्तुति कस्तूरी जोशी और सितार वादन पंडित रवि चारी पेश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.