सुपौल, मार्च 27 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। नगर परिषद प्रशासन ने कई विकासात्मक कार्य के लिए खाका तैयार कर लिया है। मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव एवं ईओ राज साहिल ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नप की ओर से बाजार के विभिन्न चि्ह्तित चौराहें पर फिलहाल 75 सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। इसका कंट्रोल रूम थाना में होगा। इसके अलावा नप के सीमावर्ती क्षेत्र में वेलकम गेट और सरकारी संस्थानों एवं चौक-चौराहे पर साइनिंग बोर्ड लगाए जाएंगे। बताया कि नप के प्रत्येक वार्ड में चि्ह्तित जगहों पर एक हाईमास्ट लाइट भी लगेगा। साथ ही बाजार क्षेत्र से गुजरने वाली एनएच 327 ई सहित अन्य सड़क मार्गो के करीब 200 बिजली पोल पर तिरंगा लाइट लगाए जाएंगे। वहीं गर्मी के मद्देनजर मोबाइल पियाऊ एवं स्थाई पियाऊ लगेगा। इसके लिए जगह चि्ह्तित किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.