बागपत, मार्च 8 -- बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम में अष्टनिहका महापर्व के अवसर पर सिद्धों की महाअर्चना की गई। संतों ने अपने प्रवचनों के माध्यम से धर्म और आध्यात्मिकता का संदेश दिया। शुक्रवार सुबह मंगल कलश यात्रा के साथ सिद्ध चक्र पाठ का शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण पी.के. जैन वसुंधरा, गाजियाबाद द्वारा किया गया। महापूजन के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा आठ अघ्र्य अर्पित किए गए। विधानाचार्य पंडित नवीन जैन के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम में आर्यिका दृष्टिभूषण माता एवं मुनि श्री ज्ञात सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। विधान में तीर्थ के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन समेत बडी संख्या में जैन धर्मावलम्बी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...