जहानाबाद, मई 13 -- हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोकी बीघा गांव में मंगलवार को गोली चलने की घटना में एक विकलांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि चिरी पंचायत के मुखिया विपिन कुमार, गांव के ही रामकिशोर यादव की मृत्यु के बाद उनके परिजनों से मिलने और संवेदना प्रकट करने त्रिलोकी बीघा पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग हुई, जिसमें गांव के विकलांग युवक विपिन कुमार यादव (उम्र 32 वर्ष) को पेट में गोली लग गई। जिसे गोपनीय ढंग से इलाज जारी है। गोली कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। इस संबंध में बताया गया कि चीरी पंचायत के मुखिया विपीन सिंह के हथियार से गोली अचानक चल गई जिससे युवक घायल हो गया। उहापोह की स्थिति में इसके विपरीत मुखिया विपिन कुमार ने थानाध्यक्ष को फ़ोन...