सुल्तानपुर, फरवरी 21 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों का आतंक देखने को मिला। त्रिलोकीपुर डीहढ़ग्गुपुर गांव और मोतीगंज बाजार के चार स्थानों पर धावा बोलकर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात, नगदी और सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक और डॉग स्कायड के साथ जांच पड़ताल की है। थाना क्षेत्र त्रिलोकीपुर डीहढ़ग्गुपुर निवासी शेर बहादुर वर्मा के घर में चोर शुक्रवार की रात छत के रास्ते घुस गए। कमरे में रखी आलमारी, बक्सा व सूटकेस का ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, कान की झुमकी समेत लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। इसी गांव में चोरों ने सुजीत वर्मा के घर को भी निशाना बनाया। यहां से 8 चांदी की पायल, 2 चांदी की कमरबंद, एक सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.