नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर स्थित त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन पर एक तकनीकी कक्ष में आग के बाद उठे धुएं से अफरा-तफरी मच गई। आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन उसके चलते उत्पन्न हुई तकनीकी खामी के चलते मेट्रो की सेवाएं आंशिक रूप से पांच घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहीं। इस घटना के चलते स्टेशन पर सिग्नलिंग और ऑटो फेयर कलेक्शन (एएफसी) सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था। मेट्रो के मुताबिक घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे हुई। स्टेशन पर बने एक तकनीकी कक्ष से धुआं उठता देख जांच करने पर उसमें आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची फायर की टीम ने तत्काल उसपर काबू पाया। मगर तकनीकी कक्ष में आग का असर मेट्रो परिचालन पर पड़ा। त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन पर सिग्नल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.