भागलपुर, अक्टूबर 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर सबौर के वरीय कांग्रेसी नेता सुजीत कुमार झा ने त्रिमूर्ति चौक पर प्रतिमा व आसपास पसरी गंदगी की सफाई की। वहीं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सुजीत झा ने कहा कि यह चौक निगम की उपेक्षा का शिकार रहा है। महापुरुषों की प्रतिमा पर धूल जमी रहती है और चारों ओर कचरा बिखरा रहता है। निगम त्रिमूर्ति चौक को साफ रखने में विफल रहा है। कांग्रेस नेता राजकुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.