गिरडीह, अक्टूबर 14 -- देवरी। देवरी के पंचायत सचिवालय सिकरुडीह में सोमवार को तैलिक साहू समाज के सदस्यों की बैठक आयोजित कर समाज के प्रखंड स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से त्रिभुवन कुमार साहू को समाज का प्रखंड अधयक्ष के पद पर चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष छोटू साहू ने की। समाज के गिरिडीह नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहू, जिला संगठन सचिव प्रवीण कुमार साहू तथा जमुआ प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार साहू बतौर पर्यवेक्षक के रुप में मौजूद थे। समाज के पवन कुमार साहू, सुरेश साहू, सुबोध कुमार साहू एवं मनीष गुप्ता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से त्रिभुवन कुमार साहू को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बाद में संगठन के पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर वक...