धनबाद, जुलाई 26 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। अलकडीहा पंचायत के बंगाली कोठी निवासी त्रिपुरारी कुमार झा का पैरा कमांडो में चयन होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शुक्रवार को त्रिपुरारी के घर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। अलकडीहा धाम जाकर पूजा अर्चना की। भाजपा नेता श्रीराम गोराई, शैलेंद्र सिंह,नरेश महतो, रावण रवानी, राकेश मोदक,मिंटु साव ने श्री झा के घर जाकर त्रिपुरारी को अंग वस्त्र देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। ढेर सारी शुभ कामनाएं दी। कहा कि देश की सेवा करने का अवसर त्रिपुरारी को मिला है। जो काफी गर्व की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...