पिथौरागढ़, अक्टूबर 6 -- बेरीनाग, संवाददाता। नगर के त्रिपुरादेवी में विजयादशमी से रामलीला तालीम की शुरुआत हो गई है। इस वर्ष तालीम की जिम्मेदारी अनुभवी तालीम मास्टर किशन लाल शाह निभा रहे हैं। तालीम में गांव के बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इस दौरान तालीम मास्टर शाह ने लोगों को किरदारों की बारीकियों से लेकर संवादों के अभ्यास तक की जानकारी दी। तालीम में महिपाल खाती, त्रिलोक खाती, गणेश उपाध्याय, प्रकाश खाती, चंदन खाती, जगदीश खाती, महेंद्र प्रताप, हरीश तिवारी, ललित मोहन, मन्नू, गोलू, हर्षित, पीहू, संतोष, बलवंत, नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...