देवघर, जनवरी 9 -- देवघर। जिले का प्रसिद्ध त्रिकुट पहाड़, जो अब तक पर्यटन और धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता था, अब साइबर अपराधियों का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। 1 जनवरी के बाद से त्रिकुट पहाड़ के विभिन्न इलाकों में साइबर क्राइम की गतिविधियों में अचानक तेजी देखी गई है। सूत्रों के अनुसार, बीते पांच दिनों में करीब 15 से अधिक संदिग्ध साइबर अपराधियों की लोकेशन पहाड़ क्षेत्र में ट्रेस की गई है, जिससे प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ गई है। ऊंचाई पर बैठकर अपराध, नीचे सुरक्षा घेरा:-जानकारी के अनुसार, साइबर अपराध में लिप्त युवक त्रिकुट पहाड़ की 700 से 800 मीटर की ऊंचाई पर अलग-अलग स्थानों पर बैठकर ठगी, फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पहाड़ की दुर्गम भौगोलिक स्थिति, घने जंगल और संकरे रास्ते अपराधियों के लि...