उरई, जनवरी 24 -- उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र की चुर्खी रोड पर शुक्रवार रात को किसी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार चचेरे भाई अपने रिश्तेदार की त्रयोदशी में शामिल होने के लिए सिहारी गांव जा रहे थे। जिला कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खसवरा निवासी आजाद सिंह 52 वर्ष और उसका चचेरा भाई करन सिंह 45 वर्ष अपने एक रिश्तेदार की त्रयोदशी में शामिल होने के लिए जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी शनिवार रात को मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बाइक सवार दोनों भाई उरई कोतवाली क्षेत्र की चुर्खी रोड से गुजर रहे थे तभी पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर पाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.