आगरा, जुलाई 9 -- देवभूमि हरिद्वार से गंगा जल लेकर नासिक में त्रयंबकेश्वर महादेव पर गंगाजल चढ़ाने के लिए पदयात्रा करते स्वामी निर्मल महाराज बुधवार सुबह सोरों तीर्थ नगरी पहुंचे। यहां वे शाम को भगवान वराह के दर्शन करने के बाद आगे की यात्रा पर निकलेंगे। हरिद्वार से त्रयंबकेश्वर तक करीब 15 सौ किमी. लंबी यात्रा करने के बारे में स्वामी निर्मल महाराज ने बताया कि वह महाराष्ट्र के स्वामी संप्रदाय से जुड़े हैं और उन्होंने अपनी यात्रा हरिद्वार देवी भूमि में गंगा जल लेकर शुरू की। उन्होंने 24 जून से अपनी पदयात्रा प्रारंभ की है। बीच में जहां जहां धार्मिक स्थल पड़ रहे हैं, वहां प्रवास करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वह त्रयंबकेश्वर महादेव पर गंगाजल चढ़ाकर अभिषेक करेंगे। स्वामी निर्मल महाराज ने कहा कि, उन्हें संसार की सुख समृद्धि और कल्याण के लिए धार्मिक कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.