मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान कागजों में सिमट गया है। त्यौहारी सीजन में अधिक अवकाश होने के चलते पूर्ण रूप से आशाओं की टीम घर-घर नहीं पहुंच पाई है। नगरपालिका क्षेत्र के ज्यादातर वार्ड और सदर सहित अन्य तहसीलों का हाल भी जस का दस है। प्रचार-प्रसार में भी स्वास्थ्य विभाग इस बार इस अभियान को चलाने में विफल दिखाई दे रहा है। आशाओं की ट्रेनिंग तक ही इस अभियान में समेट दिया गया है। उत्तर प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत पांच अक्टूबर को कर दी गई थी, जो 31 अक्टूबर तक संचालित होना है। इस अभियान की जिम्मेदारी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सहित जिला सर्विलांस अधिकारी की होती है। अभियान को बड़े स्तर पर संचालित करने के लिए आशाओं को प्रशिक्षण को दिया गया, जिसमें दो हजार से अधिक आशाओं को घर-घर जाकर संचारी रोगों की ...