देवरिया, अक्टूबर 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। दीपों का पर्व दीपावली व छठ पूजा संपन्न होने के बाद अब लोग अपने गन्तव्य को निकलने लगे हैं। लेकिन बिहार से निकलने वाली अधिकांश ट्रेनों का सीट फुल होने के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार की सुबह तत्काल टिकट के लिए लोग भोर से ही लाइन लगाकर खड़ा हो गए। बावजूद इसके बहुत से लोगों को बिना टिकट के ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। उधर टिकट दलाल सक्रिय हो गए हैं और एक-एक टिकट का एक हजार से डेढ़ हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं। दीपों का पर्व दीपावली व छठ पूजा मनाने के लिए बाहर रह रहे लोग अपने घर को आते हैं और धूमधाम से यह त्योहार मनाते हैं। बड़ी संख्या में पूर्वांचल व बिहार में लोग अपने नौकरी वाले स्थल से घर आए हैं। दोनों त्योहार बीतने के साथ ही मंगलवार से ही लोग अपने गन्तव्य को निकलने लगे। लंबी दूरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.