आगरा, अक्टूबर 19 -- दिवाली पर शहर में पेयजल की किल्लत नहीं रहेगी। जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब बुलंदशहर से गंगाजल की आपूर्ति सामान्य हो गई है। शहर की जरूरत के मुताबिक पानी मिल रहा है। किसी भी आपात स्थिति को देखते हुए जलकल विभाग ने यमुना के प्लांट को भी चालू कर दिया है। इस प्लांट से करीब 35 एमएलडी पानी यमुना से लिफ्ट किया जा सकता है। बता दें, अपर गंगा कैनाल की सफाई के चलते बुलंदशहर के पालड़ा फाल से पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे शहर में जल संकट खड़ा हो गया था। जनता की जरूरत को देखते हुए जलकल विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की है। जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सफाई कार्य लगभग पूरा हो गया है। गंगाजल की आपूर्ति भी अब सामान्य होने लगी है। शहर को जरूरत का पानी मिल रहा है। इसलिए अब त्योहार पर जल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.