संभल, फरवरी 9 -- होली जैसे बड़े त्योहार आते ही बाजारों में मिठाइयों की रौनक बढ़ जाती है, लेकिन इसी के साथ सक्रिय हो जाते हैं मिलावटखोर। मुनाफे की होड़ में लोगों की सेहत से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। खोया, दूध, मिठाइयां और खाद्य तेल जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों में मिलावट हो रही है। हैरानी की बात यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई हर साल त्योहार से कुछ दिन पहले ही दिखती है। खाद्य सुरक्षा विभाग के आंकड़े खुद इसकी गवाही दे रहे हैं। बीते 10 माह में पूरे जनपद में विभाग द्वारा कुल 1558 निरीक्षण, 351 छापेमारी और मात्र 391 नमूने लिए गए। इनमें से 182 नमूने अधोमानक, 40 असुरक्षित और 8 मिसब्रांड पाए गए। इसके बावजूद विभाग की सख्ती जमीन पर कम ही नजर आती है। जिसमें से 192 वाद दायर किए गए हैं और 186 में निर्णय हो चुका है, जबकि 16 मामले अभी सीज...