बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- बुलंदशहर डिपो की दो बस अड्डे पर खड़ी रही और अवैध टैक्सी चालक बुलंदशहर के लिए सवारी ढोते रहे। शुक्रवार को सुबह 5:30 बजे बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस अनूपशहर से सीधे दिल्ली जाने का विभाग द्वारा टाइम टेबल निश्चित है। कई दिन की त्यौहार मनाने के बाद दिल्ली के विभिन्न संस्थानों में कार्यरत युवक एवं अनेक कालेज में शिक्षारत विद्यार्थी दिल्ली जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचे। तब वहां जाने के लिए एक छोटी बस, दो बड़ी बस अड्डे में अंदर खड़ी थी। किंतु बुलंदशहर या दिल्ली जाने के लिए कोई बस नहीं थी। इस संदर्भ में फोन से स्टेशन इंचार्ज मनोज कुमार को अवगत कराया। तब उन्होंने अहार जाने वाली बस के परिचालक से फोन पर बुलंदशहर जाने को कहा। किंतु उसने तकनीकी कारण बताते हुए बुलंदशहर जाने से इनकार कर दिया और अहार चला गया। इसी दौरान अवैध रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.