लखनऊ, अक्टूबर 27 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्व और त्योहार हमारी सामाजिक एकता, आध्यात्मिक उन्नयन और भारत की प्राचीन विरासत के प्रतीक हैं। ये केवल एक आयोजन या लोगों का जमाव मात्र ही नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ हमारे सम्बन्धों को करीब लाने का माध्यम भी हैं। चार दिनों तक कठिन साधना के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर हम सूर्य की आराधना से जुड़ रहे हैं। मंगलवार को उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर छठ का आयोजन पूर्णता को प्राप्त होगा और लोग अपने परिवार व लोक मंगल की कामना का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री यहां सोमवार को लक्ष्मण मेला मैदान पर छठ महापर्व के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। भोजपुरी सनेश स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने भोजपुरी में अपना सम्ब...