गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। होलिका दहन, होली, ईद उल फितर एवं रामनवमी पर्व को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा किसी भी पर्व पर कोई भी परम्परा नहीं शुरू होनी चाहिए। पूर्व से चली आ रही पंरपराओं को शांतिपूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित कराएं। किसी को कहीं कोई दिक्क्त न आने पाए। जुलूस के रूट में पूरी सुरक्षा मुहैया कराएं। जिलाधिकारी ने यह बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सद्भावना समिति की बैठक में कहीं। कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न करें और किसी भी भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें इसमें किसी की भी संलिप्तता पाई जाने पर उसके खिलाफ कठोरत कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की समस्या पैदा करें तो जिम्मेदार व्यक्ति जिला प्रशासन को तत्काल सूचना दे ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। कार्यवाही करके कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.